10: बॉलीवुड को पछाड़ कर ये साउथ फिल्में छाई, सिर्फ 2 हिंदी फिल्मों को मिली जगह

अमेज़न प्राइम वीडियो पर आज 10 शानदार फिल्मों का धमाका हो रहा अमेज़न प्राइम वीडियो पर आज 10 शानदार फिल्मों का धमाका हो रहा है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में हिंदी की सिर्फ दो ही फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। बाकी तमिल और तेलुगू की फिल्मों का धमाका हो रहा है।आज शनिवार को ये फिल्में ट्रेंड कर रही हैं।

न्यूज़डेस्क टीम
3 min read
prime-video-top-10-trendings-these-south-films-are-trending
prime-video-top-10-trendings-these-south-films-are-trending

आज ट्रेंड कर रही 10 फिल्में।
अमेज़न प्राइम वीडियो पर शानदार फिल्मों का कलेक्शन है। इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्में चमक रही हैं। इन फिल्मों की कहानी अलग और मजेदार है। ये हैं इस आज ट्रेंड कर रही 10 फिल्में।

नारी नारी नादेमा मुरारी
प्राइम वीडियो पर आज सबसे ऊपर तेलुगू फिल्म नारी नारी नादुमा मुरारी छाई हुई है। लव ट्रायंगल पर बेस्ड इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। लीड रोल में अरुण कल्याण, इश्वार्य और संतोषी शर्मा हैं। प्राइम पर ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

वा वाथियार
इस लिस्ट में दूसरे नंबर वा वथियार नाम की तमिल फिल्म है। फिल्म की कहने एक एमजीआर फैन के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने पोते को एमजीआर की तरह बढ़ा करता है। लेकिन बाद में कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आ जाता है। इस एक्शन, कॉमेडी फिल्म को IMDb पर 4।5 की रेटिंग मिली है।

द व्रेक्किम क्रू
द व्रेक्किम क्रू नाम की एक इंग्लिश फिल्म खबरों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी दो अलग मिजाज के सौतेले भाइयों की है जो अपने पिता की मौत के बाद एक साथ आए और दोनों के बीच बहस दिखाई जाती है। फिल्म को IMDb पर 6।5 की रेटिंग मिली है। प्राइम पर ये फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

चिकातिलो
शोभिता धुलिपला ने मर्डर मिस्ट्री नाम की चिकातिलो फिल्म में शानदार काम करती हुई नजर आ रही हैं। ये फिल्म पिछले कुछ वक्त से छाई हुई है। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को बांध लिया है। अब प्राइम पर नंबर चार पर ट्रेंड कर रही है। IMDb पर फिल्म को 6।6 की रेटिंग मिली है।

120 बहादुर
फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ऑडियंस को पंसद आ रही है। फिल्म की खाने 1962 की Sino-Indian वॉर पर बेस्ड है। आज ये फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 5 ट्रेंड कर रही है। वहीं फिल्म को IMDb 7।1 की रेटिंग मिली हुई है।

जुगनुमा द फैबल
मनोज बाजपाई स्टारर ये फिल्म जुगनुमा द फैबल खबरों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी 1989 के बैकड्राप पर बेस्ड है। कहानी हिमालय में स्थित एक जमींदार की है जिसके बगीचों में आग लग जाती है। फिल्म प्राइम पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

मामन
तमिल फिल्म मामन एक अनोखे रिश्ते पर बेस्ड फिल्म है। इमोशनल कर देने वाली इस कहानी को बार बार देखा और पसंद किया जा रहा है। प्राइम वीडियो पर फिल्म नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है। IMDb रेटिंग 6 की मिली है।

पतंग
तेलुगू फिल्म पतंग तीन दोस्तों की कहानी है। बाद में फिल्म में पतंग उड़ाने का एक स्पोर्ट्स इवेंट भी दिखाया जाता है। इस फिल्म में SP चरण, केशव दीपक, SS कांची ने लीड किरदार निभाया है। IMDb पर फिल्म को 5।3 की रेटिंग मिली हुई है। प्राइम पर ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

संक्रांतिकी वस्तुनम
संक्रांतिकी वस्तुनम नाम की तेलुगू फिल्म पसंद की जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी की कहानी पास बेस्ड है जो अपनी बीवी और प्रेमिका के बीच फंस गया है। फिल्म में वेंकटेश दगुबाती ने लीड किरदार निभाया है। IMDb 6।1 की रेटिंग वाली ये फिल्म प्राइम पर नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

डंडोरा
एक तेलुगू फिल्म है जो अपनी अलग कहानी के लिए पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी शिवाजी नाम के शख्स के इर्दगिर्द घूमती है जिसका जातिवाद में इतना विश्वास होता है। लेकिन इसके बावजूद समुदाय के लोग उसे दफनाने के लिए जगह देने से मना कर देते हैं। इस फिल्म को IMDb 8।6 की रेटिंग मिली है। नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।

Postman Cartoon

हमारी कहानियों के ईमेल अलर्ट पाने के लिए साइन-अप करें.

हम आपके इनबॉक्स का सम्मान करते हैं, इसलिए हम आपको हफ्ते में सिर्फ अपनी चुनिंदा कहानियों से जुड़ी ईमेल ही भेजेंगे

Facebook
X
WhatsApp
Instagram

और पढ़ें +

The Top Five