किन भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में जीरो टैरिफ, पीयूष गोयल ने साझा की पूरी लिस्ट

भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग चुकी है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।

न्यूज़डेस्क टीम
3 min read
ndia-us-trade-deal-piyush-goyal
ndia-us-trade-deal-piyush-goyal

भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग चुकी है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। खासतौर पर टैरिफ रेट 18 फीसदी हो जाने का खासा फायदा भारत को मिलेगा। गोयल का यह बयान तब आया है, जब भारत और अमेरिका ने ट्रेड एग्रीमेंट पर संयुक्त बयान जारी किया है। इस एग्रीमेंट पर आने वाले दिनों में दस्तखत हो सकता है। गोयल ने कहा कि 50 फीसदी का टैरिफ घटकर 18 फीसदी पर आ चुका है। यह हमारे पड़ोसी देशों की तुलना में बहुत कम है। इससे हमारे निर्यातकों को काफी फायदा मिलेगा।

वाणिज्य मंत्री ने साझा की लिस्ट
इसके साथ ही पीयूष गोयल ने उन उत्पादों की लिस्ट भी साझा की है, जिन्हें भारत से अमेरिका निर्यात करने पर जीरो टैरिफ लगेगा। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स शामिल हैं…

  • जेम्स और डायमंड्स
  • फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स
  • एयरक्राफ्ट पार्ट्स
  • स्मार्टफोन्स पर जीरो ड्यूटी जारी रहेगी
  • मसाले
  • चाय
  • कॉफी
  • कोकोनट और कोकोनट तेल
  • एरेका नट
  • ब्राजील नट
  • कैश्यू नट
  • चेस्टनट
  • वेजिटेबल वैक्स
  • एवोकाडो
  • केला
  • आम
  • पाइनएप्पल
  • मशरूम
  • कुछ बेकरी उत्पाद

क्या बोले पीयूष गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को 'विकसित भारत 2047' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इसमें देश के किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा और कई वस्तुओं पर शून्य शुल्क लगेगा। इससे 30 अरब डॉलर का अमेरिकी बाजार भारतीय निर्यातकों के लिए खुलेगा। खास बात यह है कि इसमें किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान विरोधी लोग यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि इससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहाकि हमने इस समझौते में कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसमें देश के किसानों, हस्तशिल्प और हथकरघा को कोई नुकसान पहुंचे।

किसी के हितों को नुकसान नहीं
गोयल ने आगे कहा कि यह समझौता किसानों, एमएसएमई, हस्तशिल्प और हथकरघा के हितों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में अमेरिका को शुल्क रियायतें दी हैं। व्यापार समझौते के तहत भारत को कुछ वाहनों और विमानों के कलपुर्जों पर भी अमेरिका में शून्य जवाबी शुल्क का लाभ मिलेगा।

Postman Cartoon

हमारी कहानियों के ईमेल अलर्ट पाने के लिए साइन-अप करें.

हम आपके इनबॉक्स का सम्मान करते हैं, इसलिए हम आपको हफ्ते में सिर्फ अपनी चुनिंदा कहानियों से जुड़ी ईमेल ही भेजेंगे

Facebook
X
WhatsApp
Instagram

और पढ़ें +

The Top Five